Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशेष योग्यजन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टोंक तथा एलिम्कों टीम कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत समिति देवली सभागार में विशेष योग्यजनो एवं वृद्धजनों को उपकरण के लिए चिन्हित करने को लेकर परीक्षण शिविर लगा।
इसमें 150 दिव्यांगजनो ने भाग लिया। जिनमें से 31 लोगो का उपकरण वितरण के लिए चिन्हिकरण किया गया। वही पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्याजन स्वरोजगार योजना, ऋण योजना, सुखद दामपत्य योजना मे आनलाइन आवेदन के लिए जानकारी दी गई। यहां 12 पेंशन योजना योजनान्तर्गत सत्यापन एवं 15 दिव्यांगों का मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आनलाईन आवेदन करवाया गया। शिविर उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुआ। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टोंक से गजेन्द्र कुमावत परिवीक्षा अधिकारी जिला टोंक, छात्रावास अधीक्षक भागचन्द जाट, सुरेश सैनी, दिनेश कुमार बलाई व एलिम्को टीम कानपुर के सागर उपस्थित थे। वहीं 18 मार्च को भी शेष वंचित लोगो का चिन्हीकरण पंचायत समिति सभागार देवली में किया जाएगा।



