Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationउचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित


Desk News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए टोंक जिले में रिक्त एवं नवसृजित 31 दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक संस्था से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा ने बताया कि 22 जुलाई से 21 अगस्त तक आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर 21 अगस्त शाम 6 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते है।

108 एंबुलेंस की तैनाती में फेरबदल

टोंक जिले में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आईआरएडी पोर्टल पर दर्ज ईडीएआर रिपोर्ट के आधार पर 108 एंबुलेंस वाहनों की तैनाती में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की अनुशंसा पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, टोंक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार जो एंबुलेंस, पूर्व में पुलिस थाना निवाई पर तैनात थी, उसे झिलाई मोड़, निवाई स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दूनी में तैनात एंबुलेंस को सरोली मोड़ पर तैनात किया गया है। वहीं, मालपुरा और सदर टोंक पर स्थित एंबुलेंस को यथावत रखा गया है, दरअसल ये स्थल पहले से ही उच्च दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं। उन्होंने बताया कि इससे गोल्डन ऑवर के भीतर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाकर उनकी जान बचाने की संभावना में इज़ाफा होगा।

एसडीओ के ट्रांसफर व रीडर हटाने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d