Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के निवारिया मालाजी का झोपड़ा निवासी मुकेश कुमार मीणा पुत्र त्रिलोक चंद मीणा की रविवार रात हादसे में मौत हो गई।

वह राजकोट से अपने गांव आ रहा था, जब वह बेनपा चौराहे के पास काल भैरव मंदिर के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई के पानी में जा गिरी। मुकेश कुमार मीणा अपने बहन के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने राजकोट गया था। रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ था। हादसे के बाद वह पानी में गिर गया और रात भर पानी में रहने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह बकरियां चराने गई महिलाओं ने पानी की खाई में युवक के शव को देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दूनी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।


