Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजल संसाधन मंत्री मंगलवार को बीसलपुर आएंगे, डाउनस्ट्रीम से हट जाए लोग

जल संसाधन मंत्री मंगलवार को बीसलपुर आएंगे, डाउनस्ट्रीम से हट जाए लोग


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 22 जुलाई को बीसलपुर बांध पर आएंगे। मंत्री के निजी सहायक निर्भय कुमार गिरी की जानकारी के अनुसार मंत्री रावत सुबह 10 बजे बीसलपुर पहुंचेंगे।

जहां वे बीसलपुर बांध में लगातार दूसरी बार जल आवक, भंडारण एवं अधिशेष जल की गेटों द्वारा निकासी की समीक्षा एवं मौके की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद रावत केकड़ी जाएंगे। उधर, उधर कार्यालय अधीक्षण अभियंता बांध बीसलपुर परियोजना ने डाउनस्ट्रीम के लोगों को आगाह किया है। आवश्यक सूचना जारी कर अधीक्षण अभियंता पीआर खोईवाल ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे डेम का जलस्तर 315 मीटर तक पहुंच गया है। वहीं जल ग्रहण क्षेत्र से आवक को देखते हुए बांध के रेडियल गेट का संचालन कर आवश्यकता अनुसार जल निकासी किया जाना जरूरी हो गया है। लिहाजा अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने बांध के नीचे डाउनस्ट्रीम में बनास नदी के बहाव क्षेत्र की ओर आवागमन एवं अन्य गतिविधियां नहीं करने के लिए कहा है। वही पशुधन को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की बात कही गई है।

बिग न्यूज़ : पहली बार जुलाई में खुलेंगे डेम के गेट, मंगलवार सुबह होगी निकासी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d