Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान व भरनी देवडावास महिला मंडल के आतिथ्य में “संगिनी संवाद” हुआ। यह आयोजन भरनी देवड़ावास के खेडेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने समाज में बढ़ती विवाह की उम्र, एकल संतान की प्रवृत्ति, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और सामाजिक भागीदारी में महिलाओं की कमी पर विचार रखे। जिला सचिव कुसुम झंवर ने जिला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और 10 समितियों की जानकारी दी। जिला कोषाध्यक्ष संजू काबरा ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
जिला संरक्षिका मनीषा बागला ने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व बताते हुए संगठन के उद्देश्यों को नारी जागरण से जोड़ने पर बल दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रेखा जाजू ने महिला संस्कार, आत्मनिर्भरता और परंपराओं की सुरक्षा पर विशेष संवाद रखा। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, मनोरंजक गतिविधियाँ, सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई। जिला संगठन मंत्री ऋतु मूंदड़ा द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम संचालन अनीता बिड़ला ने किया।



