Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationउपचुनाव पर त्यौहार की छाया, शुक्रवार को जारी होगी अधिसूचना

उपचुनाव पर त्यौहार की छाया, शुक्रवार को जारी होगी अधिसूचना

  • नामांकन पत्र भरने का सिलसिला होगा शुरू

  • 25 अक्टूबर है नामांकन की आखरी तिथि


Deoli News 17 (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चुनाव आयोग घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अक्टूबर शुक्रवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा, इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगली 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव मतदान की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

नामांकन भरने की अवधि 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी। इन 7 दिनों की अवधि में कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों को अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी करनी होगी, क्योंकि 25 अक्टूबर नामांकन की आखरी तिथि है, इससे पहले पार्टियों को सिंबल भी उम्मीदवारों को अलॉट करने पड़ेंगे। लिहाजा अगले 4 से 5 दिन महत्वपूर्ण है। फिर चूंकि दीपावली का पर्व भी आ रहा है। लिहाजा नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की गतिविधियां इतनी जोर तो नही पकड़ पाएगी। लेकिन उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जरूर जुट जाएंगे।

वहीं 30 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की आखरी तारीख होने से व 31 अक्टूबर व एक नवम्बर को दीपावली का पर्व होने से चुनावी गतिविधियों पर असर पड़ना तय है। यूँ तो चुनाव की सभी प्रक्रिया त्यौहार के इर्द गिर्द होने से आम कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी पेशोपेश की हालत बनने वाली है। जबकि 30 अक्टूबर को धनतेरस, 31 अक्टूबर को दीपावली 1 नवम्बर को गोरधन पूजन, 2 नवम्बर को अन्नकूट, 3 नवंबर को भाईदूज है। उक्त पर्वो का भारी महत्व है, लिहाजा उपचुनाव की गतिविधियां 4 नवम्बर से ही शुरू होनी तय है। चूंकि 13 नवंबर को मतदान है,इसलिए उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए महज 9 दिन का समय मिल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d