Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम तीर्थ अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा शहर भगवा हो चुका है। वहीं अब बैंक भी भगवा रंग में रंगने लगे हैं।
शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी शाखा को भगवा रूप दे दिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुनील दाधीच की अगवाई में सुमित गौतम समेत कर्मचारियों ने शाखा के भीतर भगवा गुब्बारे, ध्वज, भगवा माला तथा भगवान श्रीराम का चित्र लगाकर शाखा को भगवा रूप दे दिया। यह सजावट 22 जनवरी तक रहेगी। इस दौरान बैंक कर्मचारी अक्षय जैन, जगदीप सिंह, आशीष उपाध्याय, अक्षय सिहल, भावना समेत मौजूद थे।
22 जनवरी को बंद रहेगा व्यापार
श्रीराम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कृषि उपज मंडी देवली परिसर में 22 जनवरी को व्यापार बंद रहेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल कृषि उपज मंडी समिति देवली अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने दी।



