Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सीएलजी बैठक हुई, प्रशासन ने जाने कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सीएलजी बैठक हुई, प्रशासन ने जाने कार्यक्रम


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना परिसर में शनिवार दोपहर 3 बजे उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार थाना प्रभारी भंवरलाल समेत अधिकारियों की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 21 में 22 को होने वाले कार्यक्रम जानने के उद्देश्य बैठक आयोजित की गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज सिंहल ने बताया कि 21 जनवरी शाम 7 बजे ममता सर्कल स्थित आनंद चौक में 21 हजार दीपों का उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी तथा आतिशबाजी की जाएगी। वहीं 22 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का एलईडी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए बैठक व्यवस्था की गई है। रामधुनी के साथ यह प्रसारण चलेगा। इसके बाद वाहन रैली का भी आयोजन किया जाएगा। नगर कार्यवाह ने पुलिस प्रशासन की अधिकारियों को वाहन रैली समेत कार्यक्रमों के रूट की जानकारी दी। इसी तरह बताया कि 22 जनवरी सुबह 6:30 से 8 बजे तक पांच बस्ती विभाजित कर प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बालाजी सेवा मंडल के सुरेश साहू ने प्रसाद वितरण की जानकारी दी। सीएलजी सदस्य जाकिर कुरैशी ने कहा कि देवली में सौहार्द का माहौल है।

यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बैठक में बताया गया कि छतरी चौराहे पर एलइडी का प्रसारण दिखाया जाएगा तथा कारसेवको का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद नगरवासी अपने घरों पर दीपक जलाएंगे तथा लाइटिंग करेंगे। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने सफाई निरीक्षक कुलदीप को कार्यक्रम स्थल सहित प्रमुख जगहों की सफाई व्यवस्था के लिए कहा। एसडीओ ने बताया कि मंदिर के साज सज्जा का भी निरीक्षण कर उत्कृष्ट सजावट पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में दूषित पानी, लीकेज की समस्या को लेकर भी कनिष्ठ अभियंता को कहा गया। सीएलजी सदस्य संदीप कांटिया व अमरचंद गुप्ता ने जलापूर्ति समय बढ़ाने की मांग की एसडीओ ने कनिष्ठ अभियंता से पूछा क्या समय बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d