Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद देवली में बालाजी सेवा मंडल की ओर से 1100 किलो मिठाई लोगों में वितरित की जाएगी।
बालाजी सेवा मंडल से जुड़े सुरेश साहू ने बताया कि इसे लेकर बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में देशी घी के दूध के दाने बनाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं 100-100 ग्राम के 11000 पैकेट बनाए जा रहे हैं। जिसे 22 जनवरी दोपहर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद मुख्य बाजार में वितरित किया जाएगा। इस दौरान बालाजी सेवा मंडल के कार्यकर्ता व सदस्य मुख्य बाजार में घूमते हुए लोगों को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशी में मिठाई बाटेंगे। मिठाई बनाने का काम जोर-जोर से जारी है।



