भगवा रैली में गूंजे जयकारें
(आशीष बागड़ी) लाइव रिपोर्ट
Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को देवली में भव्य भगवा रैली निकाली गई। इसमें कई स्कूलों के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। वही समूचा माहौल राममय हो गया। इससे पहले सुबह शहर के काला हत्था मैदान में शहर की आधा दर्जन स्कूलों के सैकड़ो बच्चे एकत्र हुए। यहां तक की स्कूल स्टाफ भी भगवा रंग के कपड़ों में था।
वही भगवा रैली में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान की सजीव झांकियां भी सजाई गई। नन्हे नन्हे राम, लक्ष्मण, हनुमान हाथों में भगवान ध्वज लेकर चल रहे थे। भगवा रैली सीआईएसएफ लिंक रोड से, पीर बाबा तथा यहां से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, ममता सर्कल, चर्च रोड होते हुए वापस पटेल नगर स्थित काला हत्था पहुंची। रैली में शामिल स्कूली विद्यार्थी भगवा ध्वज लहराते हुए तथा नाचते गाते हुए चल रहे थे। शहर के कई जगहों पर भगवान राम दरबार की झांकी व रैली पर लोगों ने फूल बरसाए। वही डीजे की धुन पर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम, कीजो केसरी की लाल, मेरा छोटा सा है काम, भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भगवा रैली के साथ देवली पुलिस के हेडकांस्टेबल संदीप यादव, बद्रीलाल यादव, यातायात प्रभारी इमरान समेत पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए साथ चल रहे थे।
नन्हे बच्चों में भी उत्साह दिखा
इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक नन्हे बच्चे राम, लक्ष्मण व हनुमानजी की पोशाक में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। कड़ाके की ठंड के बीच नन्हे बच्चों में भी श्रीराम नाम को लेकर उत्साह था। जिन्हें देखकर लोग प्रशंसा कर रहे थे भगवा रैली का पटेल नगर स्थित काला हत्था में समापन हुआ। इस मौके पर जितेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राम महोत्सव पर सभी विद्यार्थी अपने घरों पर भगवा ध्वज लहराए तथा दीपक जलाएं। उन्होंने देवली में हो रहे कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। इस दौरान संजय सिंहल, कृष्ण गोपाल शर्मा, अशोक दुबे, लोकेंद्र सिंह चौधरी, विनोद धर्मानी, शिवराज मीणा, मयूर स्कूल के निदेशक अजय मेवाड़ा, सत्यनारायण साहू, जसवंत सिंह चौहान, प्रहलाद साहू समेत कई लोग साथ थे। उक्त भगवा रैली में मयूर स्कूल, भारतीय शिक्षा सदन, सिटी प्राइड, लोटस स्कूल, आइडियल किड्स स्कूल अग्रसेन स्कूल के बच्चे शामिल थे।


