Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा बुधवार को आर्यन मुकुल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
दरअसल 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो और महिला कांस्टेबल गायत्री ने दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल अपराधों से बचाव, यातायात नियमों और नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
टीम ने विशेष रूप से सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाते हुए बताया कि विकट परिस्थितियों में चुन्नी, पर्स और सेफ्टी पिन जैसी सामान्य वस्तुओं का इस्तेमाल कर स्वयं को कैसे बचाया जा सकता है। साथ ही बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की महत्ता समझाते हुए सिखाया गया कि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करें।



