Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

देवली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

  • दो बाल अपचारी निरुद्ध

  • गत 27 अप्रैल की रात हुई थी वारदात


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व डीएसपी हेमराज मुंड के मार्गदर्शन में देवली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ट्रेलर चालक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 11 हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार यह पूरी वारदात 27 अप्रैल की रात करीब 3:30 बजे की है। पीड़ित ट्रेलर चालक भरत सिंह पुत्र पूनम सिंह रावत हैं और जिला ब्यावर के थाना ब्यावर सदर अंतर्गत भाण्डेड़ा के निवासी हैं। पीड़ित अपने ट्रेलर में बजरी भरकर नेगडिया से खानपुरा जा रहे थे। जब वे नेगडिया-देवली रोड पर देवली से करीब 3-4 किलोमीटर दूर पहुंचे, तो अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर ईंट-पत्थर डालकर रास्ता बाधित कर रखा था। जैसे ही भरत सिंह ने ट्रेलर की गति धीमी की, तीन युवकों ने ट्रेलर पर पथराव शुरू कर दिया।

संतुलन बिगड़ने से पलटा ट्रेलर

पत्थरों की चोट से गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और चालक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी पलट गई। इसके बाद आरोपियों ने घायल चालक के साथ मारपीट की और उनके पास रखे 11 से 12 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देवली थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सहायता से संदिग्धों की पहचान की।

मुख्य आरोपी समेत 2 बाल अपचारी अनिरुद्ध

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष योगी पुत्र श्योजी नाथ योगी, निवासी देवली गांव थाना देवली को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में शामिल दो अन्य बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 11 हजार रुपए की नकद राशि बरामद कर ली है और अब उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब और कांस्टेबल मोहम्मद इस्माइल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d