Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में 30 अप्रैल को मेगा विधिक चेतना शिविर लगेगा

देवली में 30 अप्रैल को मेगा विधिक चेतना शिविर लगेगा


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन व क्रियान्वयन को लेकर 30 अप्रैल सुबह 9:15 बजे नगरपालिका सभागार में मेगा विधिक चेतना एवं जागरूकता शिविर लगेगा।

न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हर्ष मीणा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही सीधा लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे। न्यायाधिकारी के अनुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d