कुल 50 क्विंटल की करेंगे व्यवस्था, “सामाजिक सरोकार”
Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को पटेल नगर स्थित महावीर उद्यान के गुड मॉर्निंग क्लब ने समाज सेवा से जुड़ी एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत क्लब ने शमशान घाट में लकड़ी की खेंप दी है।
क्लब से जुड़े कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि पिछले दिनों शहर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की किल्लत के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कई लोग आगे आए और लकड़ी की व्यवस्था जुटाई। इसी समस्या को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने भी मंगलवार को क्लब की ओर से देवली-गणेश रोड स्थित श्मशान में लकड़ियों से भरी एक पिकअप भिजवाई, जिसमें करीब 1500 किलो लकड़ी है।
वहीं क्लब द्वारा यहां कुल 50 क्विंटल लकड़ी का प्रबंध किया जा रहा है। लिहाजा 22 सदस्यों वाले इस गुड मॉर्निंग क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाया है।


