Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहा स्थित बालाजी मंदिर के समीप सोमवार दोपहर कपड़े प्रेस करने की एक केबिन में सांप निकला है। यह सांप दक्षिणी भारत में पाया जाता है।
जानकारी के अनुसार यह सांप देवली गांव निवासी इंद्रा देवी की प्रेस करने की गुमटी के अंदर बोतल के पीछे छुपा था। आसपास के लोगों को इसका पता लगा। वही जांच किए जाने पर सांप होने की पुष्टि की। लोगों की सूचना पर एजेंसी निवासी व स्नेक एक्सपर्ट शादाब अख्तर रिजवी मौके पर पहुंचे जिन्होंने सावधानी से करीब 4 फ़ीट लंबे सांप को पकड़ कर बोतल में कैद किया। जिसे बाद में वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह सांप कॉमन ट्रिकेट प्रजाति का है, जो की विषहीन होता है। यह राजस्थान में नहीं पाया जाता। इसका इलाका दक्षिण भारत बांग्लादेश व श्रीलंका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी वाहन में बैठकर यहां तक आया है।
राजस्थान में इस प्रजाति के सांप नहीं मिलते हैं। यह बहुत शांत स्वभाव का है। इसे महाराष्ट्र में वन सुंदरी कहते हैं। सांप पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।


