Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमटकियां लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मटकियां लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन


Jahazpur News 15 जुलाई (आज़ाद नेब) पानी, बिजली, नरेगा, आम जनता के साथ भेदभाव, सरकारी योजनाओ का दुरुपयोग किए जाने को लेकर पीपलूंद उप सरपंच सावन टांक के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों महिलाओं ने मटकियां लेकर उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया कि मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार है, ग्राम पंचायत में कोरम मीटिंग नहीं की जाने, सरकारी योजनाओ का दुरुपयोग किए जाने ओर सरकार की जनहितकारी योजना में आम जनता के साथ भेदभाव किया जाने, ग्राम पंचायत के पूरे कार्यकाल में मदों में आय व ख़र्च की जानकारी ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों को बताए जाने, राजस्व गांव सुभाषनगर की विद्युत सप्लाई को पीपलूंद से जोड़कर विद्युत आपूर्ति करने, पेयजल के लिए नव निर्मित चम्बल योजना के तहत पानी की टंकी से लाइन डालकर सप्लाई चालू करने की मांग की। जिस पर विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पंचायत संबंधित सभी मांगों को पूरा करने, बिजली निगम एईएन सुरेश मीणा ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति करने, पीएचडी के विकास जैन, एवं चंबल परियोजना के अयन अनिल जांगिड़ ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 15 दिनों में घरों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप चालू हो जाएगी।

इस दौरान उप सरपंच सावन टांक, कालू समदानी नवल मूंदड़ा, सोनू पंचोली, गोविंद गौड़, धमेंद्र नानावत, सोकरण तेली, गोपाल तिवारी, रामदेव पुरी, रामप्रसाद कुम्हार, खाना खारोल, दुर्गा देवी टांक, भूरी कुम्हार सहित अन्य ग्रामीण पुरूष एवं महिलाएं मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d