Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमोहर्रम के त्यौहार को मर्यादा के साथ मनाएं, सीएलजी बैठक हुई

मोहर्रम के त्यौहार को मर्यादा के साथ मनाएं, सीएलजी बैठक हुई


Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर सोमवार शाम पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह की मौजूदगी में देवली थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने देवली में ताजिए निकालने के रूट व परंपराओं की जानकारी ली। वही मुस्लिम समाज के लोगों से इसका धार्मिक महत्व भी जाना। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ताजिया निकलते वक्त बिजली के तारों का विशेष ख्याल रखें। इससे पहले समाज के लोग जुलूस के रूट का पूर्व अवलोकन कर ले तथा नीचे हो रहे बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए निगम के कर्मचारियों को सूचित करें। इसके अलावा मोहर्रम से पूर्व की रात ताजिए की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी राजकुमार ने डीजे की अनुमति के लिए साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस संबंध में सख्त निर्देश है। बैठक में मौजूद लोगों ने अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा से सफाई व्यवस्था पर भी बात कही। सत्यनारायण साहू ने कहा कि नालों की सफाई देरी से हुई। वहीं सफाईकर्मी मनमर्जी करते है, लोगों की सुनवाई नहीं करते हैं तथा लड़ाई झगड़े पर उतारू रहते हैं। कुछ लोगों ने सफाई निरीक्षक की भी शिकायत की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता की वजह से इस बार नाला सफाई के टेंडर देरी से हुए हैं। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि सफाई कर्मचारी सरकार से मोटी तनख्वाह उठा रहे हैं। जबकि अपने कार्य क्षेत्र में एवजी में कर्मचारी रखकर काम करवा रहे हैं, जो कि नियम विरुद्ध है।

ऐसे कर्मचारी सही तौर पर काम नहीं कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने ऐसे क्षेत्र की लोगों से जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहर्रम के जुलूस में किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण न हो और त्योहार की मर्यादा के साथ जुलूस निकाले। यह मातम का त्यौहार है। मुस्लिम समाज के लोग भी इसकी पालना करें। इस दौरान ताजिए निकालने के रूट, कर्बला पहुंचने का समय भी जाना गया।

बैठक में देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, पुलिस हेडकांस्टेबल संदीप यादव, किशन साहू, सत्यनारायण साहू, असलम पठान, अख्तर खान, अकील कुरैशी, साजिद कुरैशी, अमन पठान, शम्मी रंगरेज, रहमान अब्बासी, जाकिर कुरैशी, रामेश्वर धाकड़, सांवरिया बैरागी, दिनेश जैन, राजीव भारद्वाज, विद्युत निगम कर्मचारी नरेश मेघवंशी समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d