Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsहादसों को निमंत्रण देते सड़क के बबूल

हादसों को निमंत्रण देते सड़क के बबूल

कटवाने की दरकार


Jahazpur News 15 जुलाई (आज़ाद नेब) उपखंड में बारिश के चलते इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ रहे बबूलो ओर अतिक्रमण से राहगीर परेशान है। जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ से बाकरा की सड़क किनारे उगे बबूल हादसे की वजह बनते जा रहे हैं।

बाकरा गांव तक पहुंचने के लिए खजूरी से बाकरा और शक्करगढ़ से बाकरा दोनों मुख्य सड़को के किनारे बबूल होने से रास्ता संकरा हो गया। घुमाव में बबूलों के कारण सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। वार्ड पंच सत्यनारायण सेन ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार सार्वजनिक विभाग को ज्ञापन भेजकर खजूरी से बाकरा, शक्करगढ़ से बाकरा, ओर बाकरा से टिटोडा जागीर तक के बबूलों को कटवाने की मांग की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे जाहिर है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d