सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन की पहल
Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में केंद्र सरकार के आदेश अनुसार एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली की रिजर्व बटालियन की ओर से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बल के हेड कांस्टेबल रामचरण यादव ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ की छठी व नवी आरक्षित वाहिनी देवली के वरिष्ठ कमांडेड अनिल कुमार बाली के निर्देशानुसार, डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार यादव, एएसआई मुकेश कुमार मीणा, हेडकांस्टेबल रामफुल बैरवा व छठी आरक्षित वाहिनी बटालियन द्वारा पौधारोपण को लेकर ग्राम पंचायत पनवाड़ क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। फिलहाल जगह चिन्हित की गई है, जिस पर आगामी दिनों से पौधारोपण शुरू होगा। मंगलवार से इन पौधों के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू हो चुका है। सरपंच पूरणमल वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में माली समाज शमशान घाट, रेगर समाज शमशान घाट, बगीची के बालाजी, कब्रिस्तान, भेरुजी गोपीपुरा परिसर व दौलता गांव में सरकारी स्कूल में सुविधा अनुसार पौधारोपण की जगह को चिन्हित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैंपस में मधुमक्खी पालन की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र का किसान इस योजना में भाग ले सकते हैं। जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान ग्रामीणों में जगदीश रेगर, शराफत अली, महावीर प्रसाद माली, शाहिद खान, शिवराज माली, सत्यनारायण माली आदि लोग मौजूद थे।


