Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के स्टार कंप्यूटर पर आरएससीआईटी कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स के साथ नकद पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार लकी ड्रॉ के माध्यम से दिया जाएगा।
मोहम्मद इदरीश ने बताया कि राज्य के युवाओं को युवाओं में डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरकेसीएल द्वारा स्टार कम्प्यूटर पर संचालित आरएससीआईटी कोर्स करने पर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। आरएससीआईटी कोर्स में प्रवेश लेने पर विद्यार्थी स्वत: ही लकी ड्रा में सम्मलित होंगे। ड्रा में विजेता विद्यार्थियों को 500 से लेकर 20 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से आरकेसीएल 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि के रूप में विद्यार्थियों में बटेगा। जुलाई माह में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थी को इस लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा।




