(बिज़नस न्यूज़)
Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जगदीश धाम स्थित मैरिज हाल में नववर्ष के मौके पर सर्दी को देखते हुए ब्रांडेड कपड़ों, जूते, चप्पलों सहित अन्य डेली रूटीन की जरूरती आइटमों की सेल में ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं।
सेल के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि यह सेल कई शहरों में लगाया जा चुका है। सेल में ऑनलाइन कंपनी से भी कम व सस्ते दाम पर सामान उपलब्ध है। खासकर विंटर जैकेट्स, ब्रांडेड लेडीज जेंट्स, बच्चो की जींस, टीशर्ट, लोवर सहित जूते, स्लीपर, चप्पल व कई सैकड़ो आइटम सेल में हैं। फिलहाल 10 जनवरी तक यह सेल रहेगी। इसे लेकर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।


