Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत दो माह पूर्व देशी शराब, बीयर ले जाने के एक आरोपी में सोमवार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस वक्त यह व्यक्ति जीप छोड़कर फरार हो गया था।
सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने कैलाश पुत्र लादूराम कीर निवासी पनवाड़ मोड द्वितीय, बीसलपुर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। दरअसल उक्त प्रकरण में तत्कालीन एसएसटी टीम प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। टीम की जांच के दौरान महिंद्रा जीप से 225 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए थे। इसी तरह 12 बोतल बियर की भी बरामद हुई। लेकिन टीम को देखकर उस समय आरोपी कैलाश कीर भाग छूटा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



