Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी मार्ग पर बीती रात मीडियाकर्मी सीताराम माली पर हुए हमले को लेकर पीड़ित ने सोमवार दोपहर प्रेस क्लब सदस्यों के साथ थाने में रिपोर्ट दी है।
इसमें बताया कि वह बीती रात 9:30 बजे करीब ऊंचा से बायपास स्थित अपने घर जा रहे थे। इस बीच रोड के दोनों ओर घात लगाकर बैठे करीब चार-पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया तथा उनसे मोबाइल छीन लिया। वहीं मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रजापत को दी गई है। इसमें बताया कि वह हनुमान नगर क्षेत्र से दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के पत्रकार है तथा किसी ने उनके साथ रंजिश के चलते यह घटना कारित की है।



