कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर का स्वागत
Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर सोमवार सुबह जयपुर से कोटा जाते वक्त देवली कुछ देर रुके। इस दौरान बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिलावर का स्वागत किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिलावर का साफा बंधाकर अभिनंदन किया।
उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से परिचय लिया औऱ कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरा प्रयास करेंगे कि इस पर खरा उतरे। आमजन की अपेक्षाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वकर्मा योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के बात कहीं। इसमें 18 कामगार जातियों को लाभ मिलेगा। इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की पूरी 25 सीटे जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने को कहा। यहां मंत्री ने सोमवार से उज्ज्वला योजना के तहत 450 रुपए में शुरू की गई गैस सिलेंडर योजना का भी जिक्र किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, नेमीचंद जैन, सुनील सेठी, दिनेश जैन, बालकिशन मालू, नवल किशोर चतुर्वेदी, राकेश ओसवाल, नीरज जैन, हनुमान बालसोरा, सुमित गौतम, शकील कुरेशी, सुरेश अग्रवाल, मुकेश मीणा, नवनीत धाकड़ समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पेट्रोल पंप चौराहे पर भी हुआ स्वागत
इसी तरह शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर जितेंद्र सिंह चौधरी, अशोक दुबे, सत्यनारायण सिंहल, प्रेमचंद शर्मा, कुलदीप चौधरी, प्रितपाल सिंह, शिवराज मीणा, किशन साहू, जसवंत सिंह चौहान समेत ने मंत्री का स्वागत किया। वही प्रोटोकॉल के लिहाज से उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार समेत मौजूद थे। इसी तरह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने भी स्वागत किया गया। कोटा जाते वक्त मंत्री दिलावर होटल कानगढ़ में रुके। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम कटने वाले मतदाताओं के बारे में भी बताया।



