Monday, September 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकरोड़ों की रोल्स-रॉयस में पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश

करोड़ों की रोल्स-रॉयस में पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान के दौरान वार्ड नंबर 29 के निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश कुमार अलग अंदाज में मतदान केंद्र पहुंचे।

मुकेश कुमार करोड़ों रुपए की कीमत वाली लग्जरी रोल्स-रॉयस गाड़ी में सवार होकर नगर पालिका सभा भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। ब्लैक कलर की रोल्स-रॉयस में उनकी एंट्री लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। मतदान केंद्र के बाहर उनकी लग्जरी कार को देखने के लिए लोगों की नजरें भी ठहर गईं। मुकेश कुमार के मतदान केंद्र पहुंचने के दौरान वहां अन्य पार्षद प्रत्याशियों की भी आवाजाही रही। भाजपा के पार्षद प्रत्याशी बस से मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशी ट्रैक्टर में सवार होकर मतदान करने पहुंचे। इस तरह अध्यक्ष चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्याशियों के पहुंचने के अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिले। हालांकि चुनाव जीतने के बाद मुकेश कुमार ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here