Monday, September 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसिर पर पल्लू, उंगलियों पर जीत का सिंबल... बोलीं कजोड़ी देवी, करेंगे...

सिर पर पल्लू, उंगलियों पर जीत का सिंबल… बोलीं कजोड़ी देवी, करेंगे विकास’

24-11 के बहुमत से निर्वाचित होने के बाद नई पालिका अध्यक्ष ने जताया विकास का संकल्प


Deoli News, 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कजोड़ी देवी ने 24 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी बैरवा को 11 मतों से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन के बाद नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

जीत के बाद नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी मतदान केंद्र से बाहर निकलीं। उन्होंने सिर पर साड़ी का पल्लू रखते हुए बेहद सहज अंदाज में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देवली में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी के निर्देश के अनुसार हर वर्ग के विकास के लिए काम किया जाएगा। कजोड़ी देवी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पति तनसुख बैरवा पूर्व में नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद कजोड़ी देवी ने देवली के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

मतदान के दौरान पिता से मिलने पहुंचा नन्हा बेटा

चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा पार्षद विजय चौधरी का करीब 6 वर्षीय बेटा भी अपने पिता से मिलने मतदान स्थल के अंदर पहुंचा। इस दौरान उसे उसके पिता विजय चौधरी से मिलवाया गया। मतदान प्रक्रिया के बीच पिता-पुत्र की इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल पार्टी की बाड़ाबंदी के चलते बच्चा अपने पिता से काफी दिनों से नहीं मिला था। इस दौरान पिता से मिलकर बच्चा खुश हुआ। विजय चौधरी ने अपने बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया।

जीत के बाद दिखाया विक्ट्री सिंबल, गूंजे ढोल-नगाड़े

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कजोड़ी देवी के साथ भाजपा पार्षद नगर पालिका परिसर से बाहर आए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने विक्ट्री सिंबल प्रदर्शित कर जीत की खुशी जताई। बाहर मौजूद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और जमकर खुशी मनाई। परिणाम सामने आते ही नगर पालिका परिसर के बाहर भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here