Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निवृत्तमान पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह का गुरुवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, आमजन और व्यापारिक संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया।
इस दौरान आरपीएस रामसिंह ने कहा कि अच्छी पुलिसिंग से ही समाज में कानून व्यवस्था मजबूत होती है और इस व्यवस्था की मजबूती में समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें आमजन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मदद मिली है। दरअसल निवृत्तमान अधिकारी रामसिंह का स्थानांतरण अजमेर साइबर क्राइम में हुआ है। कार्यक्रम में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक हेमराज का भी स्वागत किया गया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सर्कल के सभी लोगों के सहयोग से मजबूत व्यवस्था देने का पूरा प्रयास करेंगे। हेमराज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन की सुनवाई होगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया रहेगा। पुलिस उपाधीक्षक हेमराज समीप के हनुमान नगर थाना पुलिस के पहले प्रभारी रह चुके हैं, उस समय वह उप निरीक्षक थे, और अब वह उपाधीक्षक बनकर देवली आए हैं।
इस दौरान शिव शिक्षा समिति के निर्देशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़, राजीव भारद्वाज, चंद्रभान गोयल, श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, डॉ. अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा, मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह चौधरी, जनप्रतिनिधि पोलूराम चौधरी, अशोक दुबे समेत मौजूद थे। इसके अलावा देवली उपाधीक्षक कार्यालय के पुलिसकर्मियों में रामबाबू पारीक, फूलसिंह, जगराम धाकड़, शांतिलाल मीणा, दूनी थाने के हेड कांस्टेबल संदीप यादव, एएसआई बद्रीलाल यादव और दूनी थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

बच्चे की मोबाइल गेम की यह कैसी दिवानगी, परिजनों ने टोका तो मौत को गले लगा लिया


