Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वन विभाग की टीम ने गुरुवार को उनियारा रेंज के अंतर्गत नाका मोहम्मदपुरा, वन खंड देवली मैन में वन भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध रूप से की गई बाड़बंदी एवं कब्जा हटवाते हुए, जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रेंच खुदवाकर वन भूमि को पुनः सुरक्षित किया। उप वन संरक्षक टोंक मारिय शाइन ए ने बताया कि वन विभाग का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना ही नहीं, बल्कि वन भूमि को पुनः हरित बनाना एवं स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाना भी है। सहायक वन संरक्षक देवली डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान में वनपाल मोहम्मदपुरा आसिफ खान, वनपाल ककोड़ मुकेश कुमार चौधरी, वनपाल भोजपुरा नरेंद्र कुमार वर्मा, वनपाल अलीगढ़ कल्पना राजावत तथा वनरक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, शारदा, संतोष और राजाराम की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। अभियान की योजना क्षेत्रीय वन अधिकारी उनियारा पंकज शर्मा ने बनाई।



