Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने रविवार को घोषित हुए नतीजे में जीत दर्ज कर विधानसभा का रिवाज बदल दिया। जहां कभी कोई दूसरी बार विधायक नहीं जीता।

लेकिन हरिश्चंद्र मीना ने इस रिवाज को जीत दर्ज कर खत्म कर दिया। रविवार को घोषित हुए नतीजे में दोपहर बाद रुझान ने पलटा खाया। जहां शुरूआती रुझान में बीजेपी के प्रत्याशी विजय बैसला लगातार बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें बाद में मुंह की खानी पड़ी। दोपहर बाद हुई मतगणना में लगातार कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र लगातार बढ़त पर बढ़त लेते चले गए तथा अंत में जीत उनकी हुई। मीणा की जीत पर रविवार शाम व रात को युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष व विधायक के नजदीकी नेता राहुल बलसोरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। बलसोरा ने बताया कि इस दौरान उनके घर के बाहर, जहाजपुर चुंगी नाका, तेली मोहल्ला, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, पेट्रोल पंप चौराहा समेत प्रमुख जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तथा ढोल बाजे के साथ खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परस्पर मिठाई खिलाकर हरिश्चंद्र मीना की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेता आकाश कंछल, विनोद पुजारी, पंकज नथेया, पवन सिंहल समेत थे। उल्लेखनीय की यह पहला मौका होगा। जब कोई विधायक लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर स्थानीय सीट से जीते हैं। जबकि इससे पहले किसी भी विधायक ने दूसरे चुनाव में जीत दर्ज नहीं की थी। हरिश्चंद्र मीना ने 19 हजार 175 मतों से भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला को पटखनी दी।

खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा का जनसंपर्क बेहद गोपनीय व रहस्यमयी तरीके से हुआ। इसके साथ हरिश्चंद्र दो बार विधायक बन चुके हैं। जबकि एक बार सांसद रहे हैं। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d