Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनिर्याेग्य विकलांग व्यक्तियों के ऑब्जरवेशन के बारे में बताया

निर्याेग्य विकलांग व्यक्तियों के ऑब्जरवेशन के बारे में बताया


Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली की अध्यक्ष संयोगिता गहलोत के निर्देश पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय निर्योग्यता विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यह विधि जागरूकता कार्यक्रम मानव धर्म मानसिक विमंदित पुनर्वास आवासीय गृह देवली में हुआ। इसमें पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होंने आवासीय ग्रह के केयरटेकर व अधीक्षक को निर्याेग्य विकलांग व्यक्तियों की ऑब्जरवेशन के बारे में बताया। इसके अलावा बाल विवाह निषेध, नालसा तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, आदिवासी अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं, मानसिक रूप से बीमार व विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा में आदि की जानकारी दी। इसी तरह सहायता योजना 2015, हेल्थ टू चिल्ड्रन स्कीम, बाल नशा मुक्ति योजना, एनजीटी का प्रचार प्रसार आदि के बारे में बताया। यहां आवश्यक गृह देवली की अधीक्षक आशा शर्मा, केअर टेकर खानाराम, संजय समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d