Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संज्ञैय अपराध की रोकथाम के लिए बुधवार को थाना क्षेत्र के 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें सक्षम न्यायालय में पेश किए जाएगा।
थाना प्रभारी नासिरदा हरिमन मीणा ने बताया कि पुलिस ने राजभंवर पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपुत निवासी दलवासा, राधेश्याम पुत्र लादुराम धाकड निवासी तितरिया, भेरुलाल पुत्र कानाराम धाकड निवासी रतनपुरा, सीताराम पुत्र रामकिशन धाकड निवासी तितरिया, किशनलाल पुत्र श्योजी गुर्जर निवासी तितरिया कालोनी, भुवानाराम पुत्र बरदाराम गुर्जर निवासी नई कालोनी थांवला, धर्मराज पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी नई काँलोनी माताजी का थावला, नोलख सिंह पुत्र रामा सांसी निवासी नासिरदा, सुरेश मीणा पुत्र जगदीश मीणा निवासी कल्याणा का थावला थाना नासिरदा को गिरफ्तार किया है।



