Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionकार्यालय का निरीक्षण किया व शैक्षणिक स्तर जांचा

कार्यालय का निरीक्षण किया व शैक्षणिक स्तर जांचा


Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक पन्नालाल बैरवा ने मंगलवार को सीबीईओ कार्यालय देवली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली का शाला सम्बलन योजना के तहत एप आधारित ऑनलाइन सम्बलन निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने क्लास में जाकर छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर परखा। इस वहीं छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर सम्बलन देते हुए नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। यहां छात्र छात्राओं को नैतिक जानकारी बताई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान सीबीईओ रामराय मीना, एसीबीओ प्रधान लाल मीणा, संस्था प्रधान राजेंद्र सुराणा, प्रेमचंद माहुर समेत मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d