Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertमौजूदा सीजन की सर्दी का पहला घना कोहरा छाया

मौजूदा सीजन की सर्दी का पहला घना कोहरा छाया


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा सर्दी के सीजन की शुरुआत के साथ ही बुधवार सुबह शहर व आसपास में घना कोहरा छाया। वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की ठंड महसूस हुई।

इससे पहले मंगलवार रात 10 बजे से ओस उसकी बूंदे जमने लगी थी। वही लोग सुबह उठे तो चहूंओर कोहरा छाया दिखाई दिया। कोहरे की ओट की वजह से वाहन धीमी गति से गुजरे। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कोहरा अधिक दिखाई दिया। क्षेत्र के चिंताहरण बालाजी मोड़ के करीब कोहरे में सादृश्यता करीब 50 मीटर की रही। इससे अधिक दूरी के वहां दिखाई नहीं दिए। खासकर बड़े वाहन धीमी रफ्तार से गुजरे। वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। कोहरे की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ तथा देवली का बाजार कुछ देरी से खुला। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने चाय की चुस्की तथा अलाव का सहारा लिया।

यह कोहरा सुबह करीब 10 बजे तक जारी रहा। कोहरे की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई तथा पूरी तरह से गर्म व ऊनी कपड़े पहनने पड़े।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d