Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकार्य समिति गठित, 2 फरवरी को होगा आयोजन

कार्य समिति गठित, 2 फरवरी को होगा आयोजन


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर देवली खंड के चांदली मंडल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें खंड पदाधिकारियों पानमल, महावीर नामा, डॉ. पीएल जांगिड़ के सानिध्य में सुखलाल धाकड़ को संयोजक और बद्रीलाल गुर्जर को सहसंयोजक नियुक्त करते हुए कार्य समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर रामस्वरूप डागर, भंवर लाल वैष्णव, महावीर शर्मा और नंदलाल गुर्जर को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया कि सम्मेलन के उपलक्ष्य में मंडल में वाहन रैली निकाली जाएगी, सुंदरकांड पाठ होगा और पूरे क्षेत्र को भगवा पताकों से सजाया जाएगा। खंड सह कार्यवाह पानमल खींची ने सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। यह आयोजन 2 फरवरी सुबह 11 बजे होगा, जिसकी तैयारियों में रामलाल, मोरपाल, संपत और बबलू मेघवंशी सहित की सदस्य जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d