टीकड़ के समीप हुआ हादसा
Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव के समीप बीती रात देवली की ओर से जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रैलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार जने घायल हो गए।
जबकि घायलों में से एक जने को जयपुर रैफर किया गया है। हनुमान नगर थाने के एएसआई गोपाल लाल प्रजापत ने बताया कि देवली की ओर से एक क्रेटा कार बूंदी की ओर जा रही थी। कार में शिवराज पुत्र देवीलाल मीणा, पप्पू लाल पुत्र रामदयाल भील, मोतीलाल पुत्र भूराराम मीणा तथा खुशराज पुत्र जयलाल मेघवंशी सभी निवासी बासनी थाना हिंडोली सवार थे। टीकड़ के समीप पहुंचते ही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार चारों जने घायल हो गए। घायलों को देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां से शिवराज मीना को जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को साइड में कर मार्ग खुलवाया।



