Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जानकारी दी, उद्देश्य बताएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जानकारी दी, उद्देश्य बताएं


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार व पैरालीगल वालंटियर सुरेंद्र कुमार सुवालका ने देवली की महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को विधिक जानकारी दी।

तालुका विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि पैरालेगल वालंटियर ने बताया कि हर वर्ष 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने के पीछे मुख्य वजह यह है कि 1966 में इसी दिन इंदिरा गांधी की ओर से पहली बार महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली गई थी। वहीं वर्ष 2008 से महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस दिन को हर साल मनाने की घोषणा की। पैनल अधिवक्ता ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य बताया और कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताना, उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके लिए सुरक्षित व स्वस्थ माहौल बनाना, लोगों के समान व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करना, बालिकाओं के प्रति हिंसा व शोषण को रोकने के प्रति प्रोत्साहित व जागरूक करना उद्देश्य है। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य सुशीला मीणा, उपप्रधानाचार्य ओमलता माहुर, सुशीला प्रतिहार, किशन लाल मीणा, श्रद्धा मीना, विजय चौधरी, दमयंती, सुनीता व्यास समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d