Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा के 16 वे सदन पहले सत्र में बुधवार को कांग्रेस से स्थानीय विधायक हरिश्चंद्र मीना ने सत्र के दौरान देवली को जिला बनाने की मांग उठाई।
सदन में विधायक मीणा ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में देवली को भी जिला बनने पर विचार किया जाना चाहिए। इस पर संबंधित विभाग के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति को भंग किया जा चुका है। नए जिलों पर फिलहाल विचार नहीं है। लेकिन विधायक हरिश्चंद्र ने कहा कि यदि विचार हो तो देवली को जिला बनाए जाने की मांग रखी है। इसी तरह विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में जारी वानिकी अधिकार हक के पट्टे के संबंध में भी सवाल किया है। जबकि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में आकस्मिक कारणों से मृत्यु होने पर देय मुआवजा के संबंध में सवाल उठाया गया था।



