Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर के अटल उद्यान में छात्र-छात्राओं का पूरा अभ्यास शुरू हो चुका है। शारीरिक शिक्षक विद्यार्थियों को पूर्व अभ्यास में परिपक्व कर रहे हैं।
उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने बताया कि अटल उद्यान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी परेड, शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्व अभ्यास महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली की प्रधानाचार्य सुशीला मीणा के निर्देशन में हो रहा है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपखंड अधिकारी ने बैठक भी ली थी तथा अधिक से अधिक सरकारी व निजी विद्यालय, महाविद्यालय को समारोह में शामिल करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद मीणा गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन करेंगे।



