Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकीटनाशक छिड़कने के दौरान तबीयत बिगड़ी, किसान की मौत

कीटनाशक छिड़कने के दौरान तबीयत बिगड़ी, किसान की मौत

पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में पनवाड़ गांव स्थित खेत में मूंग की फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान एक किसान अचेत तो गया। जिसे बाद में कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

पनवाड़ चौकी प्रभारी हेडकॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव ने बताया कि बाबूलाल पुत्र गोपाल लाल मोग्या मूंग के खेत में 12 मार्च को कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह कीटनाशक के प्रभाव से अचेत हो गया। जिसे परिजन पहले देवली अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। गुरुवार को देवली थाना पुलिस ने मृतक किसान बाबूलाल का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में मृतक के पिता की ओर से रिपोर्ट दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d