Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsइंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल करने का आरोपी...

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

“आईटी एक्ट में कार्रवाई”


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाना पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जो युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो वायरल कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि मामले में गत 21 जनवरी को 18 वर्षीय तथा दुनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक मोबाइल नंबरधारक उसे फोन पर धमकी दे रहा है तथा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इसके अलावा आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल कर रहा है तथा स्टोरी लग रहा है। आरोपी बार-बार पोस्ट डाल रहा था। वही फोटो व स्टोरी वायरल कर रहा है। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी मुरारी लाल मीणा पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी ब्राह्मण बेराडा तहसील सिकराय थाना सिकंदरा जिला दौसा को आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d