Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी खनन प्रकरण में एक गिरफ्तार

अवैध बजरी खनन प्रकरण में एक गिरफ्तार


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने पिछले माह से अवैध बजरी खनन, परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पृथ्वीराज पुत्र सोजीराम मीणा निवासी ऊंचा, थाना हनुमान नगर जिला शाहपुरा है। गत 11 फरवरी को शहर के तेली मोहल्ले से ट्रैक्टर ट्राली को बजरी का परिवहन करते पकड़ा था। मामले में पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घाड़ थाने के ठीकरिया कला गांव में बुधवार दोपहर खेत की बाड़ में आग लग गई। दमकल कर्मचारी बृजराज सिंह मीणा के अनुसार खेत के पास स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। जिसकी वजह से बाड़ में आग फैल गई। सूचना पर पहुंची देवली नगर पालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d