Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरीको औद्योगिक क्षेत्र में फिर हुई चोरी, बुधवार सुबह की वारदात

रीको औद्योगिक क्षेत्र में फिर हुई चोरी, बुधवार सुबह की वारदात


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रीको2 औद्योगिक क्षेत्र देवली में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में घुसे चोर ने वहां रखें कीमती उपकरण को चुरा लिया। यह वारदात सुबह करीब 8:30 की है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर वारदात करता हुआ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे करीब मोपेड सवार एक चोर, बबलू शर्मा की फैक्ट्री में दीवार कूदकर भीतर घुसा तथा यहां चार में से एक पिस्टन चुरा लिया। यह पिस्टन मशीन में लगता है। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है। वारदात के दौरान फैक्ट्री में कोई नहीं था। वही सुबह 9 बजे से मजदूरों के आने का वक्त था। संभवत इसका अनुमान चोर को था। लिहाजा उसने सुबह 8:30 बजे वारदात को अंजाम दे दिया। पिस्टन चुराकर आरोपी यहां से भाग छूटा। मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है।इसी तरह चोर ने रीको स्थिति एक अन्य फैक्ट्री में भी मोटर चोरी का प्रयास किया। यह प्रयास टोनू टांक की फैक्ट्री में किया गया। टूटे हुए तार से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर ने यहां पर भी चोरी करने की कोशिश की।

रीको में बढ़ रही है वारदातें

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रीको स्थित एक फैक्ट्री में रात्रि के वक्त सो रहे कर्मचारी को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाशों ने लूट के वारदात की थी। पिछले कुछ समय से लगातार रिकों क्षेत्र में वारदात बढ़ती जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d