Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में श्रीराधा रानी गौशाला सिरोही के तत्वावधान में आयोजित हो रही दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा वाचक विनी किशोरी ने सुदामाजी के चरित्र की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि भगवान का नाम संकीर्तन ही जीव कल्याण की कुंजी है। कथा आयोजक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित्र का सजीव चित्रण किया। श्रद्धालुओं ने झांकी का दर्शन किया। इसके बाद व्यास विदाई का कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोगों ने भाव विभोर होकर विदाई की।


