Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा के अगमगढ़ से देवली पहुंची धन्ना भगत की नगर कीर्तन यात्रा का शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
यह स्वागत शहर के मुख्य मार्ग पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन यात्रा पर पुष्प बरसाए। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, विनोद साहू, दिनेश जैन, उमाशंकर खूंटेटा, हरिशंकर शर्मा, सुमित गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
“फागोत्सव आज”
शहर के गौरव पथ स्थित मदन पैराडाइज में लाडली सरकार ग्रुप की ओर से 2 मार्च फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी सुनीता चौधरी ने बताया की फाग उत्सव दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इसमें महिलाएं फागुन के गीत एवं भजन गाएगी। उत्सव में कई महिलाएं शामिल होगी।



