“कई कार्यक्रम हुए”
Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय विद्यालय देवली में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। समारोह की थीम थी “ऑनर द पास्ट वाइल क्रेयटिंग द फ्युचर” थी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण व अतिथि स्वागत से हुआ। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं सेवानिवृत शिक्षकों का मिलन हुआ। पूर्व छात्रों में डॉ. मनीष खज, डॉ. यश टेलर, वैभव जैन, पुनीत जिंदल, मुकेश साहू व पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष अंकुश तिवारी थे। सेवानिवृत शिक्षकों में गुरुदेव मांगलिया, मदनलाल मोरलिया ने छात्रों को प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि वक्ता रामराय मीणा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से कहा कि बालक ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। सुंदर भविष्य के लिए उनका संस्कारित व अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है।
नैना जांगिड़ ने सभी को स्थापना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय का गीत गाया। अर्णव गौतम तथा रोमिल शर्मा ने अंग्रेजी में केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस के बारे में विचार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी और समाज के निर्माण में केंद्रीय विद्यालय संगठन की भूमिका को रेखांकित किया। जबकि मुख्य अध्यापक डीआर मीणा ने सभी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम संचालन दीप्ति गुप्ता, शगुन जांगिड़, प्रतीक्षा व हर्षिता सिंह ने किया।



