हर घर नल योजना के तहत अब बुझेगी प्यास
Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में जल जीवन मिशन के तहत इन दिनों काम जोर-शोर से चल रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त योजना के तहत अब हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पानी मिलेगा।
कंपनी के मोहनलाल ने बताया कि वर्तमान में पनवाड़ में काम किया जा रहा है। जिसमें 225 एमएम की लाइन डाली जा रही है, जो वाटर स्टोरेज फिल्टर प्लांट से कचहरी के चौक तक पहुंचाई जाएगी। दूसरी लाइन मालियों के दरवाजे तक पहुंचाई जाएगी। जहां से वॉल लगाकर पहले डाली गई लाइनों में प्रेशर द्वारा पानी प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। जहां पनवाड़ में अभी तक लाइन नहीं डाली है, वहां पर भी लाइन डालकर हर घर को को योजना से जोड़ा जाएगा। जिससे लोगों को आसानी से पानी मिल सकेगा। वर्तमान में खटीक मोहल्ला, माली मोहल्ला, खाती मोहल्ला के अलावा कहीं जगह पर पानी नहीं पहुंच रहा था। लोगों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा था हैं। काम शुरू होने से ग्रामीणों को विश्वास हो गया है कि अब उन्हें घर तक पानी मिल सकेगा।
ठेकेदार ने बताया कि यह काम करीब डेढ़ से 2 माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद में हर घर में सुचारू रूप से पानी पहुंचाया जाएगा। विधायक राजेंद्र गुर्जर का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही प्रत्येक घर को आसानी से पानी मिल सकेगा।


