Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ गौशाला में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला में मौजूद गौवंश का नि:शुल्क उपचार किया गया।
इस शिविर में घावों की ड्रेसिंग, अफरा, टिक संक्रमण, लंगड़ापन, खुरों के घाव, एवं त्वचा रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। साथ ही नवजात बछड़ों की देखभाल और रोग प्रबंधन पर भी जानकारी दी गई। गौशाला प्रशासन ने इस सार्थक पहल की सराहना की और पशु चिकित्सकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान आरआर वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, डॉ. मानीनी, पशुधन सहायक राजेश सुवालका उपस्थित थे।



