Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने आखातीज एवं पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम एवं इस संबंध में सूचना देने के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
जिसके फोन नंबर 01432-245035 हैं। जिला कलक्टर डॉ. झा ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक बनवारी लाल गर्ग, (मोबाइल नंबर 6377852907) को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित होगा। साथ ही नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी प्रभारी के संपर्क में रहेंगे तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।



