Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में स्थाई लगाने की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य को कॉलेज आयुक्तालय जयपुर के नाम ज्ञापन सौपा है।
इसमें डेपुटेशन पर गए सहायक प्रोफेसर को महाविद्यालय में लगाने की मांग की। वहीं स्थाई प्रोफ़ेसर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस दौरान छात्र नेता राम गुर्जर, संदीप प्रजापत, एबीवीपी पूर्व नगर मंत्री, अजय गुर्जर, दिलखुश, शंकर, सानिया, ज्योति वर्मा, अंजली वर्मा, नीतू मीणा, खुशबू मीणा सहित एबीवीपी कार्यकर्ता छात्र छात्राएं मौजूद थी।


