Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकोहरे से राहत मिली तो, गलन ने छुड़ाई धूजणी

कोहरे से राहत मिली तो, गलन ने छुड़ाई धूजणी


Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का सितम गुरुवार को भी बदस्तूर जारी रहा। हालांकि गुरुवार को कोहरा कम रहा, जो केवल सुबह तक ही सीमित रहा।

दरअसल पिछले पांच दिनों से चल रहे शीतलहर के दौर ने आज छठवें दिन भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बुधवार के कोहरे के बाद गुरुवार सुबह भी हवाओं में भारी गलन महसूस की गई, जिससे न्यूनतम तापमान नीचे बना हुआ है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण धूप का असर बेअसर साबित हो रहा है। बाजारों में सुबह की चहल-पहल कम रही और लोग अभी भी ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारे में और गिरावट आ सकती है। इसी तरह गुरुवार को, जिला प्रशासन की ओर से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए घोषित की गई छुट्टियां भी खत्म हो रही है। लिहाजा प्रशासन को पुनः बच्चों की छुट्टियों पर समीक्षा करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d